हाईटेक आंगनबाड़ी में ध्वजारोहण के बाद नौनिहालों की प्रस्तुतियां
रायपुर। टाटीबंध में नगर निगम द्वारा निर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में मंडल सचिव चेतन दंडवते ने ध्वजारोहण किया। आंगनबाड़ी के पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मासूम बच्चों को मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही कई राष्ट्रभक्ति जगाने वाली प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। इस अवसर पर मंडल के कार्यकारिणी सदस्य परितोष डोनगांवकर, सह-सचिव अजय पोतदार, आंगनबाड़ी प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, गणेशा जाधव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी धर्मवीर सिंह, विभूति भूषण पांडे, आशुतोष दुबे, जितेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता, धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य स्वयंसेवक और पदाधिकारी, आंगनबाड़ी की शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।












Leave A Comment