सखी निवास में ध्वजारोहण कर दी गई तिरंगे को सलामी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास (कामकाजी महिला वसति गृह- छात्रावास) में 15 अगस्त की सुबह मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल व सखी निवास प्रभारी ने ध्वजारोहण किया। कामकाजी महिलाओं, छात्राओं, स्टाफ और पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। गीता दलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम वंदे मातरम का गायन कागज पढ़कर कर रहे हैं लेकिन वह दिन दूर नहीं की पूरा वंदे मातरम हमें याद होगा। आज की युवा पीढ़ी के लिए इसे याद करना बड़ी बात नहीं।











Leave A Comment