ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा राष्ट्रीय मीडिया विभाग की नई टीम राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार व संवाद तंत्र को नए आयाम देगी : संतोष पाण्डेय

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति पर भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर सुदृढ़ और गतिशील हो रहा है। श्री पाण्डेय ने वरिष्ठ सांसद अनिल बलूनी (उत्तराखंड) को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तथा आशीष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भण्डारी (दिल्ली) एवं सिद्धार्थ यादव (दिल्ली) को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक नियुक्ति पर कहा कि श्री बलूनी के दीर्घकालिक सांगठनिक एवं मीडिया प्रबंधन अनुभव तथा युवा व प्रखर सह-संयोजकों की ऊर्जा से भाजपा मीडिया विभाग केंद्र व राज्य सरकारों की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक और अधिक मजबूती व प्रखरता से पहुँचाने में सफल होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार व संवाद तंत्र को नए आयाम देगी।
 
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्राही ने छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया परिवार की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सफल और ऊर्जावान कार्यकाल की मंगलकामना की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english