ब्रेकिंग न्यूज़

 नमो ड्रोन दीदी योजना: चित्ररेखा साहू अब आर्थिक सशक्तिकरण नई उड़ान भर रही

ड्रोन दीदी चित्ररेखा ने महिला हितैषी योजनाओं के संचालन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार
बालोद/नमो ड्रोन दीदी योजना अंतर्गत बालोद जिले की चित्ररेखा साहू एक सफल ड्रोन दीदी बनकर अब आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई उड़ान भर रही है। वे अब किसानों के मित्र के रूप में आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन के माध्यम से फसलों में नैनो उर्वरकों के छिड़काव का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन दीदी बनकर वे काफी गर्व महसुस करती हैं, क्योंकि उससे उन्हें एक नई पहचान मिली है, लोग अब उन्हें ड्रोन दीदी के नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नई पहचान के साथ ही आर्थिक रूप से नई उड़ान भरने का मौका मिला, अब उन्हें अपनी सारी जरूरतों के लिए बेहतर आय प्राप्त हो जाता है। चित्ररेखा साहू ने बताया कि ड्रोन दीदी बनने के साथ ही जब आर्थिक स्थिति बेहतर हुई तो उन्होंने अपने लिए स्कूटी खरीदा, जिसके पश्चात अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कराया और अब वे अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने का कार्य कर रही हैं। ड्रोन दीदी चित्ररेखा साहू ने बताया कि शासन हम महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर हमें आगे बढ़ाने के लिए पूरी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के संचालन से महिलाओं की छोट-छोटी जरूरतों को पूरा करने का बेहतर सहारा प्राप्त हुआ है। चित्ररेखा साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया, हम महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english