रजनी पटेल ने दोबारा नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव
टी. सहदेव
भिलाई नगर। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की जेआरएफ शोधार्थी कु. रजनी पटेल ने एक बार फिर यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हिंदी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कु. रजनी पटेल पिछले दो वर्षों से पीएचडी शोध में संलग्न हैं। वे हिंदी विभाग की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. फिरोजा जाफर अली के निर्देशन में भिलाई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नलिनी श्रीवास्तव की रचनाओं पर शोधकार्य कर रही हैं।
शोध और अध्ययन के साथ दूसरी बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना रजनी पटेल की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययनशीलता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के मानसेवी प्राध्यापक भीखेंद्र देवांगन ने भी दोबारा यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। दो शिक्षार्थियों की इस सफलता से हिंदी विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और शोधपरक वातावरण को नई पहचान मिली है। महाविद्यालय परिवार ने कु. रजनी पटेल एवं भीखेंद्र देवांगन को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।


.jpg)
.jpg)
.jpeg)








Leave A Comment