ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु पोर्टल से मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

दुर्ग. छत्तीसगढ़ सरकार की पहल सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरकारी सेवाओं को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सफल उदाहरण दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से मिला। ग्राम पंडर (पाटन, जिला दुर्ग) के रहने वाले सुखचंद जी अपनी सुपुत्री लीना के स्थायी जाति प्रमाण पत्र को लेकर काफी समय से चिंतित थे। भविष्य की पढ़ाई, छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए यह दस्तावेज़ बहुत आवश्यक था।
पहले जहां ऐसे प्रमाण पत्रों को बनवाने में लंबा समय और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब सेवा सेतु केंद्र ने इस प्रक्रिया को बिल्कुल आसान बना दिया है। 20 जुलाई 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र में लीना के स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया। जिला प्रशासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसी दिन, यानी 20 अगस्त 2026 को स्थायी जाति प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र लेने जब लीना के भाई सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे तो परिवार की चिंता दूर हुई और चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि साफ झलकने लगी। बिना किसी परेशानी और समय की बर्बादी के सेवा सेतु केन्द्र से लीना का प्रमाण पत्र प्राप्त होना परिवार के लिए राहत और खुशी का पल रहा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english