समान नागरिक संहिता को लेकर 8 सितंबर को दुर्ग में होगी परिचयात्मक बैठक
0- अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त
दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने एवं इसके प्रारूप को तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं इसके प्रभावों पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से किया लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
संभागायुक्त श्री एस.एन.राठौर ने दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के संगठन प्रमुखों को शामिल होने तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त के आदेशानुसार बैठक के लिए श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।












Leave A Comment