ब्रेकिंग न्यूज़

 ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ

0- बालोद विकासखण्ड के कुल 350 दिव्यांगजनों का किया गया पंजीयन 
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग जिला बालोद के संयुक्त तत्वाधान में बाल दिव्यांग प्रमाणीकरण अभियान 2026 अंतर्गत ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अन्तर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के दिव्यांगजन शामिल हुए थे। शिविर में कुल 350 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया है। जिसमें कुल 20 दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने एवं 15 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में कुल 25 दिव्यांगजनों का यूनिक आईडी कार्ड, 04 दिव्यांगजनों का उपकरण, 22 दिव्यांगजनों का छात्रवृत्ति, 26 दिव्यांगजनों का फिजियोथैरेपी, 46 दिव्यांगजनों का विशेष शिक्षा एवं 04 दिव्यांगजनों का कृत्रिम पैर हेतु पंजीयन कर माप लिया गया है। 
इसके साथ ही 20 छात्र-छात्राओं का सिकलसेल हेतु ब्लड सेम्पल जांच के लिए लिया गया है एवं 35 छात्र-छात्रा स्पेसिफिक लर्निंग दिव्यांगता से ग्रसित थे, जिनकी रिपोर्ट परीक्षण हेतु जिला अस्पताल बालोद एवं सी.आर.सी सेन्टर राजनादगांव भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के पश्चात उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग जिला बालोद अंतर्गत संचालित घरौंदा आश्रय गृह के कुल 40 दिव्यांगजनों का विशेष शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदाय किया गया है। शिविर में कुल 350 दिव्यांग बच्चो के साथ उनके परिजन भी उपस्थित हुए थे, जिन्हें विभाग द्वारा संचालित पेंशन, उपकरण एवं छात्रवृत्ति फार्म प्रदाय किया गया है। 
शिविर में दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं, जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र (डी.डी.आर.सी), घरौंदा आश्रय गृह एवं स्वावलंबन केन्द्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त दिव्यांगजनों एवं उनके सहायकों के लिए स्व अल्पाहार एवं भोजन का व्यवस्था किया था तथा दिव्यांगजनों को उनके निवास स्थल से शिविर स्थल तक लाए जाने एवं कार्यक्रम के पश्चात उन्हें सकुशल गन्तव्य तक पहुँचाए जाने हेतु बस की व्यवस्था किया गया है। शिविर में समाज कल्याण विभाग जिला बालोद, जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र, समाज कल्याण विभाग जिला बालोद अन्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत बालोद के समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english