दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल पाकर प्रसन्नचित हुए जीवनलाल
0- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बालोद. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने सेवा गतिविधि आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित ‘दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम’ में डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंघई निवासी दिव्यांग श्री जीवनलाल पिस्दा को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलते ही जीवनलाल के चेहरे पर आत्मनिर्भरता और खुशी की चमक साफ दिखाई दी।
दिव्यांगता के चलते अब तक एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले श्री जीवनलाल पिस्दा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि उनके लिए यह ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वावलंबन और नई जिंदगी का उपहार है। उन्होंने कहा कि पहले दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस बैटरी चलित ट्राइसाइकिल के माध्यम से वे बिना किसी सहारे के बड़ी आसानी से अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में आ-जा सकेंगे। अपनी शारीरिक सीमाओं को पार कर आत्मनिर्भर बनने पर उन्होंने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।
शासन की इस संवेदनशील और जनहितकारी पहल से जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए श्री जीवनलाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जैसे कई दिव्यांगजनों को समाज में सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर होकर जीने का नया संबल प्रदान किया है।










.jpeg)


Leave A Comment