ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवानिवृत्त शिक्षकों, स्कूली टॉपर्स और निर्धन मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

भिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित कुर्मी भवन में शनिवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों के सेवानिवृत्त शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समिति ने जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों का शॉल, श्रीफल और स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मान किया, वहीं विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स्मृतिचिह्न और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मान किया। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दो-दो हजार रुपए नगर पुरस्कार भी दिए गए। समारोह में राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, संगीतकार एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक नवीन कुमार देशमुख तथा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनवार का अभिनंदन भी किया गया। 
सोलह छात्रों व बीस सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान 
दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों में फागेशवरी, नूपुर साहू तथा चिराग नागवंशी शामिल हैं। वहीं बारहवीं के अनिकेत, भूमिका तथा हर्षिता वर्मा को सम्मानित किया गया। निर्धन वर्ग के सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं से हिना, चेतना, डुमरिका ठाकुर, भाविका यादव एवं खिलेश कुमार साहू शामिल हैं, जबकि बारहवीं के निर्धन वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों में सेजल, राकेश साहू, शिवानी साहू, यशस्वी तथा मोनिका को सम्मानित किया गया। ये सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षा के टॉपर्स हैं, जिन्होंने 82 से 96 फीसदी अंक अर्जित कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों में रोहित कुमार चंद्राकर, हेमंत कुमार वरदानिक, मिथलेश सिंह बनाफर, कुंती बंछोर, लीलसिंह वर्मा, बेगनलाल साहू, स्नेहलता पांडेय, देवेंद्र कुमार तिवारी, नेमराज वर्मा, नंदलाल साहू, मानिकलाल चंदेल, प्रह्लाद कुमार वर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला, तृप्ता कश्यप, गोविंद साव, भरतलाल साहू, स्वर्गवालिनी मिंज, पुरुषोत्तम लाल देवांगन, रीना तथा इंदुबाला वरदानिक शुमार हैं। 
समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना 
समारोह में विशेष प्रतिभा सम्मान के तहत विवेक कुमार साहू को नीट में चयनित होने तथा चिराग नागवंशी को बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष जेआर देशमुख, सचिव दिलीप कुमार देशमुख एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। समारोह में संरक्षक ओपी शुक्ला, सेवानिवृत्त व्याख्याता कुबेर राम देशमुख, सलाहकार मंडल के सदस्य डीके निर्मल, एलएस वर्मा, धनऊराम कोसरे, ठाकुर राम यादव, सुरेश कुमार चंद्राकर, बीके दास समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कामता साहू, विनोद साहू एवं शीला चंद्रा ने किया।
टी सहदेव
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english