ब्रेकिंग न्यूज़

आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम में कार्यालयों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 25 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी संबंधित कार्यालयों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
बालोद/
वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम डीएस आॅफिस एडमिन माड्यूल में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिला कोषालय अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिन कार्यालयों का आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम डीएस आॅफिस एडमिन माड्यूल में अभी तक ऑनबोर्डिंग नहीं हुआ है, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर सहायक ग्रेड 02 श्री त्रिभुवन लाल ठाकुर एवं टिकेश्वर सिंह निषाद को डिस्ट्रिक्ट एडमिन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
25 सितंबर तक प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य
       वित्त विभाग द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए 25 सितंबर 2026 अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। सभी कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
     आईएफएमआईएस नेक्सट जेन सिस्टम के माध्यम से शासकीय वित्तीय कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और डिजिटल बनाने में सहायता मिलेगी। निर्धारित समय-सीमा में ऑनबोर्डिंग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख, आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english