ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अस्थिबाधित दिव्यांग छात्र ऐश्वर्य को सौंपा व्हीलचेयर

-समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित रूप से बनाया गया दिव्यांग ऐश्वर्य का यूडीआईडी कार्ड
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित ’कलेक्टर जनदर्शन’ जरूरतमंदों के लिए बड़ा संबल साबित हो रहा है। जनदर्शन में आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुण्डरदेही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवरी ’द’ के अस्थिबाधित दिव्यांग छात्र ऐश्वर्य चैबे को मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदान की गई। गौरतलब है कि ऐश्वर्य चैबे 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग है। व्हीलचेयर मिलते ही ऐश्वर्य और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ऐश्वर्य चैबे के पिता श्री यशवंत कुमार चैबे ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। उसे कॉलेज आने-जाने, परिसर के भीतर जाने तथा दैनिक दिनचर्या के लिए दूसरों के सहारे की आवश्यकता पड़ती थी। वे अपने पुत्र की इस समस्या को लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विभागीय अमले द्वारा आवेदन की औपचारिकताएं तेजी से पूरी कराते हुए ऐश्वर्य को तत्परता से व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। इसके साथ ही साथ उनका यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान) कार्ड भी त्वरित प्रक्रिया से बनकर तैयार हो गया। व्हीलचेयर पाकर उत्साहित छात्र ऐश्वर्य चैबे ने कहा कि अब वह बिना किसी के सहारे अपने कॉलेज आ-जा सकेगा, कक्षाओं और परिसर  में आसानी से पहुंच सकेगा और सुगमता से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगा। जनदर्शन में मिली इस त्वरित सहायता और संवेदनशीलता से अभिभूत होकर दिव्यांग छात्र एवं उनके पिता ने जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english