गणेश विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई पूर्ण, निगम ने की व्यवस्थित तैयारी
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। गणेश विसर्जन हेतु चिन्हांकित तालाब एवं अन्य निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था करा दी गई है।
नगर निगम द्वारा विसर्जन स्थलों पर जलकुंभी, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र की भी स्वच्छता सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित जोन की टीमों को विसर्जन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित एवं चिन्हांकित स्थलों पर ही करें। तालाबों में पूजन सामग्री, प्लास्टिक, निर्माल्य एवं अन्य कचरा न डालें तथा निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।
निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि गणेश विसर्जन श्रद्धा, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।










.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment