आईटीआई गुरूर के कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को 05 अक्टूबर तक मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने सूचना जारी
बालोद. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में संचालित कोपा व्यवसाय (एससीवीटी) के उत्तीर्ण पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को उनका मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु सूचना जारी किया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2015-16 से सत्र 2018-2019 तक के उत्तीर्ण पूर्व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दी गई सूचना के उपरांत भी अब तक अपना मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र (एसटीसी) संस्था से प्राप्त नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का मूल राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र (एसटीसी) संस्था में वितरण हेतु काफी समय से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि संबंधित सभी पूर्व प्रशिक्षणार्थी अपना कोई भी वैध शासकीय पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र आदि) साथ लेकर 05 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना मूल प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।





.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment