ब्रेकिंग न्यूज़

 आंगन मिलन समारोह में गुंजा सुपोषण का संदेश

0- सेवा संकल्‍प अभियान- गर्भवती माताओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी
दुर्ग. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत पाटन के ग्राम दरबार मोखली एवं ग्राम पंचायत भरर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जिले के विभिन्न परियोजनाओं में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दुर्ग शहरी/ग्रामीण, अहिवारा, धमधा, भिलाई-01/02, जामगांव-एम एवं पाटन परियोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती रमशीला बाई उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही महिलाओं को सम्मानित कर मातृत्व के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म और उसके बाद शुरुआती वर्षों तक उचित पोषण एवं देखभाल से बच्चों को कुपोषण से बचाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री भास्कर वर्मा द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों को सम्मानित कर उनके अभिभावकों को भी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
आंगन मिलन समारोह में महिला मुक्ति मोर्चा की महामंत्री श्रीमती नंदिनी साहू, ग्राम पंचायत भरर की सरपंच श्रीमती कौशल्या साहू, पंच श्रीमती मालती धीवर, मनीष चंद्राकर, संतोषी धनकर सहित महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english