सेवा संकल्प अभियान के तहत भिलाई में 29 सितंबर से सेवा सेतु शिविर
भिलाईनगर। राज्य शासन की 25 वर्षों की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से निगम क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इनमें पंजीयन, पेंशन, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि, जन्म.मृत्यु.विवाह पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, आधार अपडेशन, श्रमिक कार्ड पंजीयन, दिव्यांग उपकरण, पीएम सूर्यघर योजना, राजस्व विभाग दुर्ग सहित अन्य सेवाओं से संबंधित काउंटर शामिल रहेंगे। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे सेवा सेतु शिविर
29 सितंबर 2026
वार्ड 20 लोकांगन, वैशाली नगर - वार्ड 14, 15 एवं 19 से 23 तक के नागरिक।
वार्ड 33 मंगल भवन, बैकुण्ठधाम - वार्ड 30 से 37 एवं 52 से 56 तक।
वार्ड 42 श्रीराम वाटिका डोम शेड -वार्ड 38 से 43 एवं 51 तक।
30 सितंबर 2026
वार्ड 56 गुड़िचा मंच, सेक्टर-10 - वार्ड 57 से 70 तक।
वार्ड 25 सूर्यकुण्ड डोम शेड - वार्ड 24 से 29 तक।
01 अक्टूबर 2026
वार्ड 04 सियान सदन, नेहरू नगर - वार्ड 01 से 08 तक।
45 सांई मंदिर प्रांगण डोम शेड - वार्ड 44 से 50 तक।
02 अक्टूबर 2026
वार्ड 17 मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष -वार्ड 09 से 13 एवं 17 से 18 तक।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित सेवा सेतु शिविर स्थल पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ.साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। सम्पूर्ण सेवा सेतु शिविर के नोडल अधिकारी निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे होंगे, जबकि सहायक नोडल अधिकारी संबंधित जोन आयुक्त होंगे।
--












.jpg)
Leave A Comment