ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन आरक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को पुनः अवसर

दृष्टि संबंधी प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विशेष नेत्र जांच शिविर
बालोद। परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों एवं अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर), तेंदुआ, नवा रायपुर में 2 एवं 3 सितंबर 2026 को बुलाया गया था। इनमें से 184 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
दृष्टि संबंधी प्रमाण-पत्रों की पुनः जांच की व्यवस्था
उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नेत्र संबंधी प्रमाण-पत्रों में एकरूपता नहीं होने तथा वर्णित दृष्टि संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण पुनः नेत्र जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक शासकीय सिविल अस्पताल, माना कैंप, रायपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलावा पत्र भेजा जा चुका है। 
अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को भी अंतिम अवसर
दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड के लिए अनुपस्थित रहे 66 अभ्यर्थियों को भी अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन्हें 5 अक्टूबर 2026 को शारीरिक मापदंड एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। विभाग द्वारा इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। 
विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है जानकारी
अभ्यर्थी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgtransport.gov.in पर जाकर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सूचना एवं बुलावा पत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english