जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 6 अक्टूबर को
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं हस्तांतरित हर घर जल योजनाओं के भुगतान की स्वीकृति तथा चलित देयकों के भुगतान संबंधी निर्देशों के पालन की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सोलर योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी।












Leave A Comment