ब्रेकिंग न्यूज़

नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत
जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जशपुर में भाजपा संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह के साथ झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का गिरांग मोड़ पहुँचते ही भाजपा पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने गिरांग मोड़ से बालाछापर स्थित सरना रिसोर्ट तक गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। गिरांग मोड़ से बालाछापर तक हुआ स्वागत महज औपचारिक कार्यक्रम न होकर जिले में संगठन की जमीनी सक्रियता का प्रदर्शन नजर आया।
पदाधिकारियों से परिचय, संगठन की गतिविधियों पर संवाद
सरना रिसोर्ट में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ झारखण्ड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। श्री सिंह एवं श्री साय ने जिले के पदाधिकारियों से संवाद किया और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया। इसी दौरान वडनगर, गुजरात से बनारस के लिए निकली युवा मोर्चा की सेवा ज्योति रथ यात्रा के यात्रियों से भी श्री सिंह एवं श्री साय ने परिचय प्राप्त किया। दोनों ने रथ यात्रियों को सम्बोधित करते हुए उनके अभियान से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
एक मंच पर जुटा भाजपा का जिला संगठन और वरिष्ठ नेतृत्व
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी एवं धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, गुजरात प्रदेश की सह प्रभारी एवं पत्थलगाँव विधायक गोमती साय, जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा, अम्बिकापुर जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जशपुर में संगठनात्मक सक्रियता का संदेश
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़आगमन पर जशपुर में जिस तरह जिला संगठन से लेकर मण्डल स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे, उससे कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और पदाधिकारियों से परिचय के माध्यम से प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को प्रमुखता मिलती दिखाई दी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english