सेवा सेतु से आसान हुई आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, प्रेम सिंह को घर बैठे मिली सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
बिलासपुर/शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे समय और श्रम की बचत हो रही है।
इसी क्रम में उमरिया दादर निवासी श्री प्रेम सिंह ने अपने पुत्र के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होने से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके पुत्र का आय प्रमाण पत्र तैयार कर उपलब्ध कराया गया।
प्रेम सिंह ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना काफी आसान और सुविधाजनक रहा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से समय की बचत हुई और शासकीय सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी सरल हुई। उन्होंने नागरिकों के लिए ऐसी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।












Leave A Comment