जन्मदिन पर बुजुर्ग सभासद सविता व कुमुद सम्मानित
-महाराष्ट्र मंडल में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठतम सभासदों की जन्मदिन पर सम्मान करने की गौरवशाली परंपरा का शिद्दत हो रहा निवर्हन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठजन सेवा समिति की 80 वर्ष से अधिक आयु के सभासदों के जन्मदिन पर उनके घर जाकर सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा का निवर्हन आज भी पूरी शिद्दत के साथ किया जा रहा है। मंडल की बूढ़ापारा महिला केंद्र और तात्यापारा महिला केंद्र ने अपने- अपने क्षेत्रों के वरिष्ठतम सभासदों को सम्मानित कर जो आत्मीयता प्रदर्शित की है, वास्तव में वह प्रेरक है।
बूढ़ापारा निवासी महाराष्ट्र मंडल की सभासद सविता मोघे का उनके निवास स्थान पर महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा महिला केंद्र की ओर से जन्मदिवस पर सम्मान किया गया। इस मौके पर सविता के साथ महिलाओं ने क्वालिटी टाइम बिताया। परंपरानुसार राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर संगीता नांदेडकर, अपर्णा काले, कीर्ति करकरे, अनुपमा नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, परिणिता खांडेकर, अर्चना मोघे, अपर्णा मोघे, माला करकशे, दीपाली करकशे, अनघा करकशे, सुचित्रा देशपांडे, दमयंती देशपांडे, अर्चना पराड़कर, जयश्री केलकर, हेमा बर्वे, शिवानी पट्टलवार, सुहासिनी पट्टलवार, साधना गायकवाड़, वंदना जोशी उपस्थित रहीं।
वरिष्ठजन सेवा समिति के समन्वयक दीपक पात्रीकर ने बताया कि तात्यापारा निवासी वरिष्ठतम सदस्य कुमुद कान्हे का जन्मदिन उनके निवास पर तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अलका लेले, अस्मिता कुसरे, श्वेता कुसरे, आराधना शेष के साथ कान्हे परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।









.jpg)



.jpg)
Leave A Comment