जे.पी. नड्डा के दुर्ग आगमन की तैयारियों का मंत्री गजेन्द्र यादव ने लिया जायजा
-सभा के पश्चात पदयात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा
दुर्ग। 30 अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ दुर्ग आ रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने महेश कॉलोनी स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किये।
निरीक्षण के दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
30 अक्टूबर को दुर्ग की महेश कॉलोनी में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा पदयात्रा भी करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं और पदयात्रा के माध्यम से इसके उद्देश्य एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।










.jpg)
Leave A Comment