आयुक्त संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में सफाई पेयजल, स्ट्रीट लाईट चुस्त दुरूस्त करने निर्देश
0- विभिन्न योजनाओ एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा
0- जनशिकायतो का त्वरित निदान करने एवं ई चालान की कार्रवाई नियमो का उल्लघन करने पर तेज करने निर्देश
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर जोन अधिकारियों को रायपुर शहर की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था जनहित में शासन की मंशा के अनुरूप चुस्त दुरूस्त बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने सीएम हेल्पलाईन, कलेक्टोरेट कॉल सेंटर सहित निदान 1100 और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों एवं जनशिकायतो का त्वरित निदान जनहित में सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने गंदगी कचरा फैलाने पर मार्यो में कब्जा करने पर सी एण्ड डी वेस्ट पर नियमानुसार ग्रीन नेट नहीं लगाकर वायु प्रदूषण फैलाने पर नियमो का उल्लंघन करने पर संबंधितो पर नियमानुसार ई चालान की कार्रवाई सभी जोनो में तेज करके नगर हित में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने अवैध निर्माणो, अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनियों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। आयुक्त ने ई चालान कार्रवाई का अवलोकन किया। आयुक्त ने नगरोत्थान केन्द्र प्रवर्तित राज्य प्रवर्तित, सामान्य मद के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की एवं जोन कमिश्नरो एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने दिये गये लक्ष्य के अनुरूप दैनिक एवं साप्ताहिक राजस्व वसूली प्राथमिकता से सुनिश्चित करने, नियमानुसार बढे बकायेदारो से बकाया वसूलने कार्रवाई करने, दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक रायपुर नगर निगम को वर्तमान वित्त वर्ष का सपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले संपत्तिकर दाताओ को नियमानुसार सपत्तिकर में 4 प्रतिशत की छुट देकर उन्हे निगम हित में अधिक से अधिक संपत्तिकर एवं अन्य नगर निगम कर अदा करने लगातार प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अवैध नल कनेक्शनो को नगर निगम के करारोपण में अधिक से अधिक शामिल करते हुए नियमानुसार जल कर वसूली प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आयुक्त द्वारा ली गई साप्ताहिक टी एल बैठक के दौरान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, श्री अतुल विश्वकर्मा, सुश्री रूचि शर्मा, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री इमरान खान, सभी उपायुक्तगण, जोन कमिश्नर गण, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक अभियंतागण एवं सभी विभाग के प्रभारी अधिकारीगण की उपस्थिति रही।








.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment