ब्रेकिंग न्यूज़

सुशासन सरकार में हो रहा जनजाति समाज का सर्वांगीण उत्थान

आदिवासी बाहुल्य ग्राम देवारभाट की मोहनी बाई ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन पर जताई खुशी
बालोद/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में चल रही ’सुशासन सरकार’ से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े ग्रामीण व आदिवासी परिवारों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक बदलाव आया है। इसका जीवंत उदाहरण जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम देवारभाट की निवासी श्रीमती मोहनी बाई हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन को नई दिशा दी है और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजन पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की है। 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय समाज के गौरव और सम्मान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज सुदूर अंचलों और आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण से लेकर हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचने से ग्रामीण परिवारों का जीवन अत्यंत सुगम और सम्मानजनक बना है।
 ग्राम देवारभाट की श्रीमती मोहनी बाई बताती हैं कि शासन की योजनाओं से उन्हें और उनके परिवार को लाभ मिल रहा है, जिससे वे अत्यंत खुश हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है, जिससे सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय की चिंता समाप्त हुई है। इसके साथ ही घर में जल जीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सुविधा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी छोटी-बड़ी पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ा आर्थिक संबल मिल रहा है।
 गांव में दिख रहे विकास कार्य, कच्ची सड़कें हुईं पक्की
 मोहनी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में आज गांव में चारों ओर विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। गांव की जो सड़कें पहले कच्ची हुआ करती थीं, वे अब पक्की हो गई हैं, जिससे आवागमन में बहुत सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।
 जनजातीय गौरव दिवस पर जताई खुशी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार
 जनजाति समाज के गौरव और समृद्ध विरासत के सम्मान में मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती मोहनी बाई ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन करना पूरे आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है। जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english