ब्रेकिंग न्यूज़

 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

-जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा: वित्त मंत्री श्री चौधरी
 रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और संघर्ष से ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जनजातीय समाज में सामाजिक जागरूकता, एकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया। प्रकृति के संरक्षण, अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का उनका संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देश के महान जनजातीय जननायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का गौरवशाली अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इस पहल से जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और महान जननायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और प्राकृतिक विरासत प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनजातीय अंचलों का विकास और वहां के नागरिकों की खुशहाली विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक न्याय, साहस और स्वाभिमान के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से धरती आबा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि के साथ विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english