8 जोन कमिश्नर ने पुन्नी मेला की तैयारियों, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन पुख्ता रखने के जोन अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण दिनांक 24 नवम्बर 2026 मंगलवार को होने जा रहे पुन्नी मेला में रायपुर नगर निगम की ओर से शीघ्र आवश्यक तैयारियां करने के सम्बन्ध में किया और महादेवघाट पुन्नी मेला स्थल पर नगर निगम जोन 8 के माध्यम से श्रद्धालुओं और नागरिकों हेतु सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री राकेश बंजारे, वार्ड सफाई सुपरवाइजर श्री निखिलेश डहरिया की उपस्थिति रही.












Leave A Comment