काठाडीह मार्ग स्थित निगम जोन 6 क्षेत्र निर्धारित सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पॉइंट है
0- नगर निगम द्वारा निर्धारित सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पॉइंट में आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित कचरे को अस्थायी रूप से संकलित किया जाता है, उक्त स्थल से कचरे का उठाव नियमित रूप से प्रतिदिन कराया जाता है
रायपुर. काठाडीह मार्ग स्थित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन पॉइंट स्थल नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन पॉइंट है, जहां आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित कचरे को अस्थायी रूप से संकलित किया जाता है। उक्त स्थल से कचरे का उठाव नियमित रूप से प्रतिदिन कराया जाता है तथा एकत्रित कचरे को निगम द्वारा निर्धारित नियत स्थल पर निष्पादन हेतु भेजा जाता है।
उक्त स्थल पर मृत पशुओं का निपटान नहीं किया जाता है। यदि किसी कारणवश ऐसी कोई स्थिति निर्मित होती है, तो तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाती है तथा स्थल पर एकत्रित कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों दीपावली पर्व एवं त्यौहारी गतिविधियों के कारण क्षेत्र में सामान्य दिनों की अपेक्षा कचरे की मात्रा में अप्रत्याशित वृद्धि हुई थी। इस कारण कचरे के उठाव एवं सफाई कार्य में कहीं-कहीं अस्थायी विलंब की स्थिति निर्मित हो सकती है, तथापि सफाई व्यवस्था निरंतर संचालित रही है तथा संबंधित स्थल से प्रतिदिन कचरे का उठाव कराया
जा रहा है।
साथ ही उक्त स्थल पर स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित सफाई अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी नियमित कचरा उठाव, साफ-सफाई एवं स्थल की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाती रहेगी, ताकि आसपास के रहवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।










Leave A Comment