नगर निगम जोन 2 ने वार्ड 26 केनाल रोड गुढियारी नाला चेम्बर सफाई की
0- जोन 6 ने वार्ड 61 साबुन डबरी नाला केसरी बगीचा रोड नाला की सफाई अभियान पूर्वक करवाकर नाले के निकास को सुगम बनाया
रायपुर रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमाक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 के क्षेत्र में केनाल रोड गुढियारी नाला चेम्बर की सफाई करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु नाले के निकास को सुगम बनाया गया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कमांक 61 भाटागांव क्षेत्र में केसरी बगीचा रोड नाला और साबुन डबरी नाला में अभियान चलाकर नाले के निकास को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु युगम बनाया गया एवं नगर निगम जोन 2 और जोन 6 स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कार्यालयों में इस संबंध में प्राप्त जनशिकायतो का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।











Leave A Comment