ब्रेकिंग न्यूज़

कौशल से बढ़ेगा आत्मविश्वास, रोजगार और स्वरोजगार से बनें आत्मनिर्भर : पिंगुआ

- प्रशिक्षित युवतियों को मिले प्रमाणपत्र और जॉब ऑफर लेटर
- स्वरोजगार के लिए शासकीय योजनाओं से मिलेगी मदद
बिलासपुर/
अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। यही आत्मविश्वास आत्मनिर्भर बनने का आधार है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवतियां नौकरी के साथ अपने गांव में सिलाई दुकान और बुटीक संचालित कर स्वरोजगार की राह भी चुन सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छुक प्रशिक्षार्थियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। श्री पिंगुआ आज शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आजीविका कॉलेज निपनिया में संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रमाणपत्र एवं जॉब ऑफर लेटर वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
श्री पिंगुआ ने महिला प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद उनके आत्मविश्वास में आया बदलाव सुखद है। आज सिलाई और बुटीक जैसे स्वरोजगार की काफी संभावनाएं हैं। वे अपने हुनर का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने आचरण एवं कार्य से आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बड़े अवसरों का लाभ लेने के लिए कई बार घर से बाहर निकलना पड़ता है। आगे बढ़ने का संकल्प मजबूत हो तो छोटी-मोटी कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में अभिभावकों की सहभागिता की सराहना करते हुए प्रशिक्षार्थियों, जिला प्रशासन और कंपनी के प्रतिनिधियों को इस पहल के लिए बधाई दी।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है, जब सीखे हुए कौशल से आजीविका का रास्ता खुले। युवतियां अपनी रुचि और परिस्थितियों के अनुसार रोजगार अथवा स्वरोजगार का विकल्प चुनें। जिला प्रशासन उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने और स्वरोजगार स्थापित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग देगा। उन्होंने अभिभावकों से भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने और उनका संबल बनने का आग्रह किया।कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली युवतियों को प्रमाणपत्र तथा चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।
 आजीविका कॉलेज निपनिया में शाही एक्सपोर्ट्स द्वारा संचालित केन्द्र के पहले बैच में 35 युवतियों को सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। केन्द्र में दूसरे बैच का प्रशिक्षण जारी है। प्रमाणपत्र और रोजगार के प्रस्ताव मिलने से प्रशिक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।इसके पूर्व श्री पिंगुआ ने प्रशिक्षण केन्द्र की प्रैक्टिकल लैब और थ्योरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की प्रक्रिया, उपलब्ध मशीनों एवं संसाधनों, सुविधाओं और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। युवतियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कार्यों और अपने अनुभवों से अतिथियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरु में कार्यरत पूर्व प्रशिक्षणार्थी सुशीला कुमारी निषाद से ऑनलाइन संवाद भी किया गया। रायपुर केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे पिछले आठ माह से वहां कार्य कर रही हैं। श्री पिंगुआ और कलेक्टर ने उनसे कार्यस्थल के वातावरण, रहने-खाने की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सुशीला ने प्रशिक्षण से रोजगार तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। बताया गया कि कंपनी के बेंगलुरु केन्द्र में बिलासपुर जिले के कई युवाओं को भी रोजगार मिला है। इस अवसर पर कंपनी के स्टेट हेड श्री दीपांकर, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे सहित प्रशिक्षण केन्द्र के प्रतिनिधि, प्रशिक्षार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english