सुगम आवागमन देने रामनगर-गुढ़ियारी मार्ग पर गड्डों में सुधार
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 लोक कर्म विभाग की टीम द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ियारी से रामनगर जाने वाले मुख्य मार्ग में हुए गड्डों की अभियान चलाकर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाकर सड़क पर हुए सभी गड्डों में आवश्यक सुधार करवाकर त्वरित मरम्मत करवाई, आवश्यक सुधार और मरम्मत कार्य का निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे ने सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
रायपुर नगर निगम जोन 2 लोक कर्म विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से वहाँ हजारों की संख्या में प्रतिदिन जाने वाले नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम आवागमन के रूप में त्वरित राहत प्राप्त हुई. प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 लोक कर्म विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया.










Leave A Comment