‘इच्छाशक्ति हो तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं’, नशे के खिलाफ युवाओं को पीएम मोदी का संदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में नशे की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स (नशा) एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस दौरान, पीएम मोदी ने नशे के खिलाफ समाज में बढ़ती सक्रियता और जोरों से चल रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कार्यक्रम में नशीले पदार्थों की समस्या का पहला विषय रखा। उन्होंने कहा, “‘मन की बात’ समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरूक भी करते हैं। आज ‘मन की बात’ में मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है ‘ड्रग्स’ यानि ‘नशे की लत’।”
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन युवाओं के इन सपनों के सामने नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है।










Leave A Comment