ब्रेकिंग न्यूज़

रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जीत हासिल की
रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को हराया है। उन्होंने 2 लाख 40 हजार 391 वोटों से जीत हासिल की है। राठिया को कुल 8 लाख 82 हजार 275 वोट मिले हैं। वहीं शशि सिंह को 5 लाख 67 हजार 884 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 2 लाख 40 हजार 391 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 55.63 रहा।  रायगढ़ लोकसभा सीट से पिछले तीन चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है। 
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2009 और 2014 के चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं 2019 के चुनाव में बीजेपी की गोमती साय ने बाजी मारी थी। राधेश्याम राठिया कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं। राठिया ने साल 1995 से 2000 तक ग्राम पंचायत छर्राटांगर के निर्विरोध उपसरपंच रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़, वर्ष 2005 से 2010 तक अध्यक्ष- जनपद पंचायत घरघोडा, वर्ष 2010 से 2015 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़ और वर्ष 2015 से 2020 तक घरघोड़ा से निर्विरोध जनपद सदस्य रहे हैं। भाजपा संगठन में भी दायित्व निभा चुके हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english