ब्रेकिंग न्यूज़

 सलमान से लेकर सारा अली खान तक, सौतेली मां  को क्या कहकर बुलाते हैं ये बॉलीवुड सितारे?
मुंबई। बॉलीवुड सितारों का अपनी मां  और सौतेली मां  के बीच एक अजीब कशमकश का रिश्ता रहता है। ये सितारे अपनी मां के सामने सौतेली मां का अस्तित्व बिल्कुल सहन नहीं कर पाते। ऐसे में इन फिल्मी सितारों के लिए अपनी सौतेली मां  के लिए एक नाम देना काफी मुश्किल होता है। बावजूद इसके  कुछ स्टारकिड्स ने अपनी सौतेली मां के साथ बनते बिगड़ते रिश्ते को बमुश्किल संभाला है। यहां जानिए आखिर ये अपनी सौतेली मां को क्या कह कर पुकारते हैं। आइए जानते हैं।
 सलमान खान और हेलेन  
ये जगजाहिर है कि दिग्गज फिल्म अदाकारा हेलेन ने जब सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी की थी, सालों तक सलमान खान और उनके भाइयों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। उनके रिश्ते काफी बिगड़े हुए थे। जो वक्त के साथ धीरे-धीरे सुधरे। आज सलमान खान अपनी सौतेली मां हेलेन के 'हेलेन मांÓ कहकर पुकारते हैं। 
 सनी देओल और हेमा मालिनी  
 फिल्म स्टार धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से एक्टर सनी देओल के कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे। वो हमेशा अपनी मां के ही साथ रहे। इनके रिश्तों में वो कसक आज तक है। सनी देओल अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी को किसी भी नाम से पुकारने में झिझकते हैं। अगर पुकारना पड़े तो वो उन्हें हेमा जी कहकर ही बुलाते हैं। हेमा की दोनों बेटियों की शादी में ना तो सनी और ना ही बॉबी देओल शामिल हुए थे। हालांकि जब हेमामालिनी मेरठ में एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं, तो उन्हें देखने के लिए सनी देओल अस्पताल पहुंचे थे। इससे ये कयास लगाए गए कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ता सुधर रहा है। 
 अर्जुन कपूर और श्रीदेवी  
ये सभी जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और उनकी सौतेली मां श्रीदेवी के बीच कभी रिश्ते ठीक नहीं थे। वो अपनी मां को हमेशा अपने पिता की पत्नी या सिर्फ श्रीदेवी कहकर ही पुकारते थे। ये बात अलग है कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को मजबूती से संभाला और श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को बिल्कुल अपनी सगी बहन अंशुला कपूर की तरह ही प्यार किया है।  
 इरा खान और किरण राव 
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी शादी का असर उनके बच्चों पर भी पड़ा था। काफी लंबे वक्त तक आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। हालांकि आज दोनों के रिश्ते सामान्य हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी सौतेली मां को  किरण आंटी कहकर पुकारती हैं।
 सारा अली खान और करीना कपूर खान  
बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान सैफ अली खान के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम खान की सौतेली मां है। सारा अली खान ने कॉफी विद करण के मंच पर एक सवाल का जवाब देते हुए खुलासा किया था कि वो करीना को उनके नाम से ही बुलाती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि छोटी मां या आंटी जैसे टम्र्स करीना को शॉक ही दे देंगे। 
 फरहान अख्तर और शबाना 
फिल्म स्टार फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी से दूसरी शादी की थी। फरहान अख्तर भले ही अपनी सौतेली मां के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं, लेकिन वो उन्हें उनके नाम से ही पुकारते हैं। एक ट्वीट में फरहान अख्तर ने अपनी सौतेली मां को सिर्फ 'शबानाÓ कहकर ही संबोधित किया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। एक्टर ने कभी इस पर सफाई नहीं दी।
 पूजा बेदी और परवीन दोसांझ  
 कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी के अपने पिता की तीसरी पत्नी परवीन दोसांझ के साथ रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। उन्होंने एक बार उन्हें  परियों की कहानी वाली क्रूर सौतेली मां  तक का टैग दे दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। हालांकि अब उनके अपनी सौतेली मां के साथ सामान्य रिश्ते हैं। 
स्वयं रेशमिया और सोनिया कपूर  
बॉलीवुड के नामी म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी से बेटे स्वयं रेशमिया अपनी सौतेली मां के साथ सामान्य रिश्ते रखते हैं। वो अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर टीवी शोज के सेट पर भी स्पॉट किए जाते हैं।
शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक
शाहिद कपूर और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बीच काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। सुप्रिया आज भी कहती है कि शाहिद ने न केवल पंकज के साथ उसकी शादी को मजबूत करने में मदद की, बल्कि उसकी निरंतर उपस्थिति भी उसके परिवार के लिए बहुत आश्वस्त करने वाली है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके परिवार में पांच सदस्य हैं, जिनमें शाहिद सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english