एक्टिंग फील्ड में आने से पहले टीवी की ये 9 हसीनाएं ये काम किया करती थीं.... कोई थीं जर्नलिस्ट...कोई एयर होस्टेस...
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी किस्मत उन्हें इस फील्ड में ले आई। ऐसे तमाम नाम है जो एक्टिंग करने से पहले कुछ और काम किया करते थे। आज जानते हैं कुछ ऐसे ही हसीनाओं के बारे में जो एक्टिंग से पहले कुछ और काम किया करती थीं।
सना अमीन शेख
टीवी पर कई यादगार रोल अदा करने वाली सना अमीन शेख एक्टिंग से पहले आर जे का काम किया करती थीं। सना ने लम्बे समय तक बतौर आरजे काम किया है।
प्रीतिका राव
अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल्स में कई याददार रोल अदा किए हैं। एक्टिंग फिल्म में एंट्री मारने से पहले प्रीतिका ने फिल्म जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया है।
निया शर्मा
टीवी की नागिन के रूप में मशहूर निया शर्मा ने दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई की थी। मुंबई आने से पहले निया ने बतौर जर्नलिस्ट काम किया है।
कृतिका सेंगर
कृतिका सेंगर ने एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सीरियल पुनर्विवाह के जरिए कृतिका ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी। कृतिका ने एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले एक ऐड एजेंसी में काम किया था।
दीपिका कक्कड़
ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले जेट एयरवेज में काम किया था। यहां पर दीपिका ने बतौर एयर होस्टेस काम किया करती थीं।
दिव्यांका त्रिपाठी
नूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें सीरियल से लोकप्रिय हुई दिव्यांका त्रिपाठी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्यांका ने अपना करियर ऑल इंडिया रेडियो के साथ शुरु किया था। मुंबई आने से पहले दिव्यांका ने राइफल अकादमी में बतौर अधिकारी काम भी किया था।
हिना खान
हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैÓ के जरिए कदम रखा था। इस सीरियल में अक्षरा बनकर हिना ने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए थे। मुंबई आने से पहले हिना खान दिल्ली के एक कॉल सेंटर में जॉब किया करती थी, जहां पर उन्हें मंथली 25 हजार रुपये मिलते थे।
एरिका फर्नांडिस
'कसौटी जिंदगी की 2' फेम एरिका फर्नांडिस एक्टिंग करने से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमा रही थीं।
दृष्टि धामी
मधुबाला सीरियल से लोकप्रियता बटोरने वाली दृष्टि धामी भी एक्टिंग करने से पहले अलग काम करती थी। इस फील्ड में हाथ मारने से पहले दृष्टि ने डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया था।
Leave A Comment