अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती
मुंबई। वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को कल मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप कुमार के ट्वीटर हैंडल पर बताया गया कि बढ़ती उम्र संबंधी रोगों के उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
छह जून को भी सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया। उपचार के बाद 11 जून को उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी। अब दिलीप कुमार के करीबी दोस्त फैसल फारूकी ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है।
फैसल फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता के तबीयत के बारे में बताया है। उन्होंने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए उनकी तबीयत के बारे में बतााया है। फैसल फारूकी ने अपने ट्वीट में कहा,'दिलीप कुमार को उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से हिंदुजा अस्पताल, खार में भर्ती करवाया गया है। दिलीप साहब की उम्र 98 हैं, जिसके कारण उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साब ने आपके प्यार और प्रार्थना की सराहना की है।'
Leave A Comment