अपने इस फेवरेट स्टार से मिलने के लिए 3 क्रेजी फैंस 230 किमी का सफर पैदल तय करके पहुंचे
-उनकी कहानी सुन स्टार की आंखों से निकल पड़े आंसू
हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर लेकर सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में इस फिल्म के दूसरे शिड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हुई है। इस बीच आरआरआर स्टार राम चरण से मिलने उनके 3 फैंस हैदराबाद जा पहुंचे। जहां उनके सफर के बारे में जानकर सुपरस्टार राम चरण की आंखों से भी आंसू आ गए और उन्होंने खुशी से अपने फैंस को गले लगा लिया। दरअसल, सामने आई जानकारी के मुताबिक राम चरण के ये तीन फैंस तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल से निकल कर पैदल ही फिल्म स्टार राम चरण के हैदराबाद स्थित घर जुबली हिल्स तक जा पहुंचे। जो करीब 230 किमी लंबा था। इस सफर को पूरा करने में इन फैंस को 4 दिन तक का वक्त लगा। आखिरकार ये फैंस अपने फेवरेट स्टार राम चरण से मिलने की ख्वाहिश को पूरा कर पाए और एक्टर से उनके घर पर मुलाकात की। राम चरण यहां अपने फैंस से मिलकर उनके लंबे सफर के बारे में सुनकर भावुक हो गए। जिसके बाद एक्टर ने अपने फैंस को गले लगा लिया। इसके साथ ही राम चरण ने अपने इन फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। जो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन फिल्मों में बिजी हैं राम चरण
फिल्म स्टार राम चरण निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी। इसके बाद वो अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म आचार्य में पिता चिरंजीवी के साथ भी दिखेंगे। इनके अलावा एक्टर जल्दी ही रोबोट फेम निर्देशक शंकर के साथ भी अपनी साई-फाई फिल्म को लेकर भी चर्चाओं में है।
Leave A Comment