अभिनेता अरविंद राठौड़ का निधन, अमिताभ बच्चन की फिल्मों में किया था काम
मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके मशहूर गुजराती ऐक्टर अरविंद राठौड़ का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 83 साल के थे। कुछ महीने पहले अरविंद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उसके बाद कमजोरी के चलते वे काफी कमजोर हो गए थे। अरविंद की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रह रहे थे।
अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'अग्निपथ' और 'खुदा गवाह' में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। अरविंद ने बॉलिवुड में काम छोडऩे के बाद मुंबई भी छोड़ दिया था। इस समय वह अहमदाबाद में रह रहे थे। ऐक्टिंग में आने से पहले अरविंद एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे। अरविंद ने द लेडी किलर नाम की फिल्म 1968 में भी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने भादर तारा वहता पानी, सोन कंसारी, गंगा सती, मां खोदल तारो खामकरो जैसी गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। साथ ही अरविंद एक समय पर गुजराती थिएटर में भी काफी ऐक्टिव रहते थे।
Leave A Comment