इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे दिलीप कुमार...हमेशा सादा जीवन जीना पसंद किया...
मुंबई। अभिनेता दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा में ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जाना-जाता था। उन्होंने अभिनय जगत में एक लंबी पारी खेली है। सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार की कुल संपत्ति 85 मिलियन आंकी गई थी, जो कि लगभग 627 करोड़ रुपये है। महान अभिनेता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1950 के दशक में अपनी फीस 1 लाख रुपये ली थी। अभिनेता संसद के सदस्य भी थे।
दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हमेशा एक सादा जीवन जीना पसंद किया, जो उनके अंतिम वर्षों में दान और प्रार्थना के लिए समर्पित था। 80 के दशक में जब उनका स्वास्थ्य बिगडऩे लगा, तो उनकी पत्नी सायरा बनो ने उनकी बहुत देखभाल की।
दिलीप कुमार की असली विरासत उनकी कई फिल्में हैं। दिलीप कुमार ने 1944 में 'ज्वार भाटा' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके फिल्म के बाद अभिनेता ने नदिया के पर (1948), आरजू (1950), दाग (1952), देवदास (1954), नया दौर (1957), मुगल-ए-आज़म (1960), राम और श्याम (1967), और कर्मा (1986) जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों इंडस्ट्री को दीं। उनकी आखिरी फिल्म किला थी, जो 1998 में रिलीज हुई थी।
Leave A Comment