गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, पति हरभजन सिंह ने शेयर की खुशखबरी
मुंबई। अभिनेत्री गीता बसरा एक बार फिर मां बन गई हैं। इस बारे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। गीता के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
हरभजन ने मेसेज पोस्ट किया, 'हमारे संभालने के लिए एक नया छोटा सा हाथ, उसका प्यार बड़ा है, सोने की तरह अनमोल है। खूबसूरत तोहफा है, बेहद खास और प्यारा। हमारा दिल भरपूर है, हमारी जिंदगी पूरी हो गई।'
पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, 'हम भगवान के शुक्रगुजार हैं जो उन्होंने हमें हेल्दी बेबी बॉय के रूप में आर्शीवाद दिया है। गीता और बच्चा, दोनों ठीक हैं। हम खुश हैं और अपने शुभचिंतकों को लगातार प्यार देने और सपॉर्ट करने के लिए आभार प्रकट करते हैं।'
हरभजन सिंह ने जैसे ही खबर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की, कॉमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया। लोग उन्हें अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाए दे रहे हैं। इसके साथ ही अब सभी को गीता और हरभजन के बेटे की पहली तस्वीर और नाम का बेसब्री से इंतजार है।
गीता और हरभजन की पहली संतान एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है।
----
Leave A Comment