बॉलीवुड के इन 7 जोडिय़ों की उम्र में है 10 साल से भी ज्यादा का अंतर
प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये बात बॉलीवुड के इन शादीशुदा कपल्स को देखने के बाद अब सच लगती है। इन जोडिय़ों ने साबित किया कि उम्र का अंतर रिश्तों के आड़े नहीं आता, बस आपस में प्रेम और समझदारी होनी चाहिए।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे जब उन्हें 'तुम हसीन मैं जवान' (1970) के सेट पर हेमा मालिनी से प्यार हो गया। यहां तक कि उनका 13 साल का उम्र का फासला भी उन्हें एक-दूसरे से दूर नहीं रख सका। अभिनेता की फैमिली इस शादी के खिलाफ थी, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।
दिलीप कुमार और सायरा बानो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें सायरा बानो से प्यार हुआ और उन्होंने 1966 में उनसे शादी कर ली। दिलीप कुमार जब 45 साल के थे और उनकी शादी के समय सायरा सिर्फ 22 साल की थीं। उम्र का यह अंतर उनके रिश्ते में कभी आड़े नहीं आया।
कबीर बेदी और परवीन दुसांज
कबीर बेदी की यह चौथी शादी है। उनकी पत्नी परवीन दुसांज असल में कबीर की बेटी पूजा बेदी से चार साल छोटी हैं। दोनों के बीच उम्र में 29 साल का बहुत बड़ा फासला है। ब्रिटिश में जन्मी परवीन यूके सरकार के साथ सोशल चेंज के लिए एक सलाहकार के रूप में काम कर रही थीं और भारत में ट्रांसफर होने से पहले उनका एक सफल करियर था। यह जोड़ी अब एक दशक से साथ है। उनकी शादी 2005 से हुई है।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिय़ा
राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिय़ा के बीच भी काफी बड़ा अंतर है। डिंपल केवल 16 साल की थीं जब उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। राजेश खन्ना उस समय 31 साल के थे और उस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिल की धड़कन थे।
सैफ अली खान और करीना कपूर
करीना कपूर से शादी करने से पहले उन्होंने उन्होंने अमृता सिंह से शादी की, जो उनसे 12 साल बड़ी थीं। लेकिन उनकी शादी साल 2004 में खत्म हो गई। बाद में सैफ को करीना कपूर से फिल्म 'टशन' के सेट पर प्यार हुआ। करीना सैफ से 11 साल छोटी हैं। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं।
संजय दत्त और मान्यता
वर्ष 2008 में जब संजय दत्त और मान्यता की शादी हुई तो इस जोड़े को दत्त बहनों से बहुत आपत्तियों का सामना करना पड़ा। उनकी प्रेम कहानी 2006 में निर्माता नितिन मनमोहन द्वारा कथित तौर पर एक-दूसरे से मिलवाने के बाद शुरू हुई। दोनों एक जोड़ी के रूप में साल 2007 में पहली बार नजर आए थे। मान्यता ने 2010 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। संजय और मान्यता के बीच 19 साल की उम्र का अंतर है। ये अंतर उनके रिश्ते को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता है।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। 34 वर्षीय बॉलीवुड हार्टथ्रोब शाहिद और लेडी श्रीराम कॉलेज की 21 साल की स्टूडेंट मीरा के बीच 13 साल की उम्र का अंतर है। यह एक अरेंज मैरिज थी जिसने बहुत सारे दिल तोड़े। दोनों के दो बच्चे हैं।
---
Leave A Comment