ब्रेकिंग न्यूज़

 80 के दशक की इन हिरोइननों का समय के साथ हुआ ऐसा हाल...कई ने तो अभिनय को ही अलविदा कह दिया
मुंबई।. 80 का दशक बॉलीवुड इंडस्ट्री के हमेशा से एक टर्निंग पॉइंट रहा है। इस दशक में एक से बढ़कर एक स्टार्स को अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखाने का मौका मिला। ऐसे में 80 के दशक में कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां हुईं, जिन्होंने ना केवल अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाया बल्कि हर कोई उन्हें 'हुस्न की मलिका' कहकर पुकारने लगा था। 80 के दशक में लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वालीं ये अदाकराएं आज कुछ इस हाल में नजर आती हैं।  
 पद्मिनी कोल्हापुरे  
 पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे अपने बलबूते पर 80 के दशक में दर्शकों के बीच अलग पहचना बनाई। पद्मिनी कोल्हापुरे आखिरी बार अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'पानीपत' में गोपिका बाई के किरदार में नजर आईं थीं।  
 पूनम ढिल्लो
पूनम ढिल्लो ने अपने अब तक करियर में लगभग 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लो अक्सर लंबे-लंबे ब्रेक लेने के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करती रहती हैं। आखिरी बार पूनम ढिल्लो को फिल्म 'जय मम्मी दी' में देखा गया था।
 अनीता राज  
अनीता राज इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सीरियल 'छोटी सरदारिनी' में नजर आ रही हैं। अनीता राज ने 80 के दशक में धर्मेन्द्र से लेकर राजेश खन्ना समेत कई बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ काम किया। धीरे-धीरे अनीता राज भी उन अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल होती चली गई, जो आज बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। 
मंदाकिनी 
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से दर्शकों के बीच फेमस हुईं मंदाकिनी अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक थीं। एक्ट्रेस का नाम अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ जुड़ा था। बॉलीवुड में मंदाकिनी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन एक्ट्रेस को दर्शक आज भी उनकी खूबसूरती के लिए याद करते हैं। मंदाकिनी ने 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी रचाने के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया था।
 अमृता सिंह  
अमृता सिंह का नाम 80 के दशक की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। एक्ट्रेस अपने जमाने की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अदाकाराओं में से एक थीं। अमृता सिंह को आज भी बॉलीवुड की फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स मिलते रहते हैं। इस समय अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। 
किमी काटकर  
'जुम्मा चुम्मा' गर्ल नाम से मशहूर किमी काटकर ने अपने जमाने में कई हिट फिल्मों में दी हैं। एक्ट्रेस की अदाओं का हरकोई दीवाना था। ऐसा कहा जाता है कि किमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के काम करने के तरीके से खुश नहीं थीं। यही वजह थी कि वो जल्द ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई। किमी आज फिल्मी दुनिया से दूर अपने पति और फिल्म निर्माता शांतनु शोरे के साथ फैमिली लाइफ जी रही हैं।
 मीनाक्षी शेषाद्रि  
'हीरो', 'दामिनी', 'घायल' और 'शहंशाह' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम चुकीं मीनाक्षी शेषाद्रि को भला कोई कैसे भूल सकता है। हरीश म्य्सोरे से न्यूयॉर्क में शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।  मीनाक्षी तो अब पहचान में ही नहीं आती हैं। 
 फराह नाज  
बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस तब्बू की  बड़ी बहन फराह नाज भी 80 के दशक में खूब नाम कमा चुकी हैं। फराह नाज ने अपने करियर में अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। फराह ने काफी सालों पहले बॉलीवुड की दुनिया से ब्रेक ले लिया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english