इंद्रनील और बरखा के 13 साल के रिश्ते में आई खटास...अलग रह रहे हैं!
मुंबई। कोरोना काल में कई टीवी सितारों को उनका लाइफ पार्टनर मिल चुका है। बीते कुछ समय में कई टीवी सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कई टीवी सितारों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। कुछ समय पहले ही करण मेहरा और निशा रावल के झगड़े ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच खबर आ रही है कि टीवी अदाकारा बरखा सेनगुप्ता और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता के रिश्ते में भी खटास आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बरखा सेनगुप्ता और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता काफी समय से अलग रह रहे हैं।
खबर है कि बीते 5 महीने से बरखा सेनगुप्ता और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता के बीच अनबन चल रही है। इंद्रनील सेनगुप्ता ने तो अपना घर भी छोड़ दिया है। दोनों सितारे एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इतना ही नहीं दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इंद्रनील सेनगुप्ता का बंगाली टीवी अदाकारा इशा शाहा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है।
इस अफेयर की वजह से ही इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा के रिश्ते में खटास आई है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता की लड़ाई की खबर मीडिया में आई थी। एक महीने पहले भी दावा किया गया था कि इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता का झगड़ा चल रहा है। उस समय बरखा सेनगुप्ता ने इस खबरों को गलत बता दिया था। बरखा सेनगुप्ता ने दावा किया था कि उनके और इंद्रनील सेनगुप्ता के बीत सब ठीक है। ये खबर एक अफवाह के अलावा और कुछ भी नहीं है। वहीं इंद्रनील सेनगुप्ता ने भी इस खबरों को झूठ बता दिया था। गौरतलब है कि इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता ने 13 साल पहले शादी की थी।
इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता 9 साल की बेटी के माता पिता हैं। इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता को टीवी के सबसे चहेते कपल्स में से एक माना जाता है।
Leave A Comment