ब्रेकिंग न्यूज़

 सलमान खान की दुल्हनियां बनना चाहती थीं ये 9 अभिनेत्रियां

मुंबई। सलमान खान   बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता को उनकी पर्सनालिटी और स्टाइल के लिए जाना जाता है। सलमान अभी भी सिंगल हैं और हर कोई जानना चाहता है कि वह कब शादी करेंगे। क्या आप जानते हैं, सलमान ने शादी के कई ऑफर ठुकराए हैं क्योंकि वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं बॉलीवुड में कई अदाकराएं ऐसी थी, जो सलमान खान की दुल्हन बनना चाहती थीं, पर ऐसा नहीं हो सका। सलमान अब तक शादी के बंधनों से दूर हैं। 

 संगीता बिजलानी  
एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सलमान खान के प्यार में पागल थीं। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि उनकी शादी की तारीख 27 मार्च 1994 थी, कार्ड तक छप गए थे, लेकिन कुछ कारणों से शादी को रोक दिया गया था। ऐसी अफवाहें हैं कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और सोमी अली के साथ भी  डेट कर रहे थे। 
 ऐश्वर्या राय बच्चन  
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी। एक दूसरे के साथ काम करते हुए दोनों करीब आ गए थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, सलमान और ऐश्वर्या दोनों कुछ महीनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
 कटरीना कैफ  
कहा जाता है कि सलमान खान कटरीना कैफ को पहली ही मुलाकात में अपना दिल दे बैठे थे। इस बीच रणबीर कपूर के साथ कटरीना के इश्क के चर्चे उड़े और उसके बाद सलमान ने कटरीना से दूरी बना ली, लेकिन आज भी सलमान और कटरीना अच्छे दोस्त हैं। 
 सोमी अली   
 संगीता बिजलानी से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने सोमी अली को डेट किया था। सोमी ने सलमान खान को शादी के लिए भी अप्रोच किया था लेकिन अभिनेता घर बसाने को तैयार नहीं थे। सोमी ने सलमान पर शादी करने के लिए जोर दिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। सोमी अली आज भी कुंवारी ही हैं। 
 जरीना खान  
जरीन खान, कटरीना की हमशक्ल मानी जाती हैं।  सलमान ने उनके लिए बांद्रा में एक 3 बीएचके अपार्टमेंट भी खरीदा था। दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। सलमान शादी के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।  
एली अवराम  
 एक्ट्रेस एली अवराम के सलमान को डेट करने की अफवाह थी लेकिन उनके अलावा सच्चाई कोई नहीं जानता।
 क्लाउडिया सिस्ला 
क्लाउडिया सिस्ला ने 2009 में सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 3 में भाग लिया। सलमान सार्वजनिक रूप से क्लाउडिया के साथ भी नजर आए। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। क्लाउडिया ने सलमान में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन भाई जान ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। 
 डेजी शाह 
 सलमान खान ने डेजी शाह को अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद सलमान ने 'जय हो' फिल्म में डेजी को मुख्य भूमिका देने का फैसला किया। फिर अफवाहें थीं कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
 यूलिया वंतूर 
यूलिया वंतूर ने सलमान खान से 2010 में डबलिन में मुलाकात की थी। अफवाहें है कि सलमान खान और यूलिया ने काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया। ऐसी अफवाहें थीं कि वह अपना करियर छोडऩे और सलमान से शादी करने के लिए तैयार थीं। मगर सलमान ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english