ब्रेकिंग न्यूज़

 शूटिंग के दौरान फूटा प्रियंका का सिर....शेयर की फोटो
मुंबई। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सीटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके सेट पर उनको काफी चोट आई है। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। 
अदाकारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई।  प्रियंका चोपड़ा फिल्म सीटाडेल के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही थीं, जिस दौरान उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया।  प्रियंका  शूटिंग के दौरान काफी मेहनत कर रही हैं , जिसके कारण उनको काफी थकान भी आ जाती है। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भले ही चोटिल हो गई हो, लेकिन इससे उनके काम में कोई फर्क नहीं  पड़ा।
प्रियंका ने शूटिंग के दौरान ली गयी तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कीं, जिनमें उनका सिर पर चोट का घाव नजऱ आ रहा है। वहीं गाल पर भी एक कट का निशान है। चोटों के निशान में एक चोट असली भी है। प्रियंका ने तस्वीरों के माध्यम से असली और नकली चोट का फ़र्क समझाया है। 
 पहली तस्वीर में प्रियंका के माथे पर लगी चोट से ख़ून बहता दिख रहा है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा- क्या असली है और क्या नहीं? दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी भौंह का क्लोज़ अप शेयर किया है, जिस पर एक कट का निशान नजऱ आ रहा है। प्रियंका ने बताया कि यह असली चोट है। वहीं, आंख के नीचे एक और चोट का निशान है, जिसे प्रियंका ने फेक यानी फजऱ्ी लिखा है। हाल ही में प्रियंका की इस शो की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं, जिनमें वो एक इंटेंस सीन को शूट करती नजऱ आ रही हैं। सिटेडल में प्रियंका एक स्पाई के रोल में हैं। शो में प्रियंका गेम ऑफ़ थ्रोंस फेम रिचर्ड मेडन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। प्रियंका सीरीज़ की शूटिंग लंदन में इस साल की शुरुआत से कर रही हैं। यह सीरीज़ अमेजऩ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी और प्रियंका का इस सीरीज़ से वेब सीरीज़ डेब्यू होगा। इस सीरीज़ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवेंजर्स- एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपनी इंटरनेशनल फि़ल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की थी। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फि़ल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजऱ आएंगी, जिसका टाइटल हाल ही में रिवील किया गया है। यह फि़ल्म द मैट्रिक्स- रिसरेक्शंस शीर्षक से रिलीज़ की जाएगी। बॉलीवुड फि़ल्मों की बात करें तो प्रियंका फऱहान अख़्तर के निर्देशन में बनने जा रही फि़ल्म-जी ले जऱा, मेंं कटरीना कैफ़ और आलिया भट्ट के साथ नजऱ आएंगी। यह एक रोड ट्रिप फि़ल्म है, जो जिदंगी ना मिलेगी दोबारा की तर्ज़ पर बनायी जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english