ब्रेकिंग न्यूज़

    टीवी पर इन ऐक्टर्स ने निभाया श्रीकृष्ण का रोल, लोगों ने दिल में बिठाया
मुंबई। जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए पूरा भारत तैयार है। देश ही नहीं, विदेशों में भी रहने वाले तमाम कृष्ण भक्त 30 अगस्त को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए  अलग-अलग तरीके से तैयारियां कर रहे हैं।   श्रीकृष्ण  टेलिविजन शोज और फिल्मों में भी कई बार नजर आए हैं। उनके किरदार को कई ऐक्टर्स ने पर्दे पर निभाया है जिसके बाद वे चर्चा में आ गए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ऐक्टर्स के बारे में बता रहे हैं...
 सर्वदमन डी बनर्जी
 रामानंद सागर की लोकप्रिय सीरीज 'कृष्णा' टीवी पर खूब हिट रही थी। इसे हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया था। सर्वदमन सीरियल में भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे। भले ही 1983 की नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में उन्होंने टाइटल रोल प्ले किया लेकिन वे भगवान कृष्ण के रोल के लिए ही जाने जाते हैं।
नीतीश भारद्वाज
पर्दे पर भगवान कृष्ण के रोल में नीतीश भारद्वाज शायद सबसे ज्यादा पॉप्युलर हुए। बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' से वह घर-घर में मशहूर हो गए। चोपड़ा की दूसरी सीरीज 'विष्णु पुराण' में वे भगवान विष्णु और उनके कई अवतारों में भी दिखे थे।
 सौरभ राज जैन
 सौरभ राज जैन लोकप्रिय टीवी ऐक्टर हैं जो 'उतरन', 'पाटियाला बेब्स' और 'चंद्रगुप्त मौर्य' जैसे कई शोज का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, वे 2013 में आए शो 'महाभारत' में निभाए अपने श्रीकृष्ण के किरदार के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने खुद कहा है कि यह उनके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका रही और इस रोल से उन्हें लोकप्रियता सबसे अधिक मिली। 
 मृणाल जैन
 मृणाल ने अलग-अलग शोज में कई यादगार कैरक्टर्स निभाए हैं लेकिन उन्होंने करियर की शुरुआत भगवान कृष्ण के रोल के साथ की थी। 'कहानी हमारे महाभारत की' शो में निभाए उनके रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था।
विशाल करवाल
विशाल 'एमटीवी रोडीज' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जैसे रिऐलिटी शोज के कंटेस्टेंट रहे। हालांकि, वह तीन सीरियल्स में श्री कृष्ण का रोल निभाकर फेमस हो गए। ये तीन सीरियल्स 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण', 'नागार्जुन- एक योद्धा' और 'परमावतार श्री कृष्ण' थे।
 सुमेध मुद्गलकर
 सुमेध ने चैनल वी के शो 'दिल दोस्ती डांस' से डेब्यू किया था लेकिन वह मल्लिका सिंह (राधा) के ऑपोजिट शो 'राधाकृष्ण' में निभाए श्री कृष्ण के किरदार के लिए जाने जाते हैं। सीरियल की स्टोरीलाइन राधा और कृष्ण के प्रेम पर आधारित थी। उनकी बड़ी-बड़ी मनमोहक आंंखों और संवाद ने लोगों का मन जीत लिया था। 
---
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english