बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
मुंबई। बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सिद्धार्थ मुंबई के ओशिवारा स्थित फ्लैट में रहते थे और बुधवार शाम को उन्हें मां के साथ टहलते हुए देखा गया। सिद्धार्थ की मौत को लेकर उनके परिवार ने किसी तरह की आशंका नहीं जाहिर की है। बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा, इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो बहुत फिट थे और खूबसूरत थे। वे बहुत बढिय़ा इंसान थे। जो आदमी इतना फिट हो, वो भी सुरक्षित नहीं है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
-
Leave A Comment