रणबीर की बारात में रहा कपूर फैमिली का जलवा, आलिया की ननदों और सासू मां ने जमाया रंग
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 'वास्तु' में सात फेरे लिए, जिसे लेकर फैंस भी खूब एक्साइटमेंट नजर आए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात तो यह है कि शादी में बारातियों ने भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी से लेकर करीना कपूर तक ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में खूब रंग जमाया।
रणबीर कपूर अपनी एक फोटो में बड़े पापा रणधीर कपूर के साथ पोज देते नजर आए। उनकी यह तस्वीर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में बारातियों ने भी खूब धूम मचाया। एक फोटो में नीतू कपूर, रिद्धिमा और रीमा जैन के साथ पोज देती दिखाई दीं, जिसमें उनका अंदाज वाकई में देखने लायक रहा। रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि रिद्धिमा कपूर और करीना कपूर ने खूब एंजॉय किया। दोनों एक साथ सेल्फी भी लेते नजर आए। भाई रणबीर कपूर की शादी में रिद्धिमा कपूर और करीना कपूर ने अपने लुक्स से तो धमाल मचाया ही, साथ ही कैमरे के सामने एक से एक पोज भी दिए। रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान के साथ रंग जमाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इस फोटो को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। करिश्मा कपूर ने भी अपने भाई और भाभी को फोटो शेयर कर बधाईया दीं, साथ ही उन्हें गॉर्जियस कपल भी बताया।
Leave A Comment