आ रहा है इंडियन आइडल 13....रिलीज हुआ प्रोमो
मुंबई। सोनी का रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' टीवी के उन शोज में से एक है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल टीआरपी लिस्ट में 'इंडियन आइडल' का बोलबाला देखने को मिलता है। हर सीजन में 'इंडियन आइडल' आते ही टीआरपी की दुनिया को हिलाकर रख देता है। इसी बीच 'इंडियन आइडल' अपने 13वें सीजन की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने 'इंडियन आइडल 13' का पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। 'इंडियन आइडल 13' के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाज में लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।
'इंडियन आइडल 13' का प्रोमो देखकर फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। खबर है कि जल्द ही 'इंडियन आइडल 13' के ऑडिशन का आगाज किया जाएगा। मेकर्स ने 'इंडियन आइडल 13' को फ्लोर पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है। टीवी गलियारे से कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि नेहा कक्कड 'इंडियन आइडल 13' का हिस्सा बनने वाली हैं। बीते सीजन में भी नेहा कक्कड़ ने जज की कुर्सी संभाली थी।
बीते सीजन में नेहा कक्कड़ के साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज के तौर पर नजर आए थे। इस बार भी 'इंडियन आइडल 13' में ये तीनों सितारे जज बनने वाले हैं। गौरतलब है कि 'इंडियन आइडल 13' का आम लोगों के बीच काफी क्रेज है। 'इंडियन आइडल 13' में नजर आने वाले कंटेस्टेंट रातों रात स्टार बन जाते हैं। बीते सीजन में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
हालांकि 'इंडियन आइडल 12' ने जमकर विवादों को भी जन्म दिया। 'इंडियन आइडल 12' को लेकर कई तरह के हंगामे हुए। कभी मेकर्स पर फैंस को बेवकूफ बनाने का आरोप लगा तो कभी शो में आने वाले मेहमानों ने बयानबाजी करके सबको चौंका दिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार 'इंडियन आइडल 13' टीवी की दुनिया में क्या गुल खिलाने वाला है।
Leave A Comment