ताकतवर 50 महिलाओं की सूची में अनुष्का
मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाने में कामयाब हो गई हैं। अनुष्का इस सूची में 39वें नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस सूची में स्थान बना पाईं हैं।
Leave A Comment