ब्रेकिंग न्यूज़

कालिया को मिला था ढाई हजार  विदु खोटे का निधन-  इंडस्ट्री में शोक की लहर

 मुंबई।  जाने-माने फिल्म अभिनेता विजु खोटे का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। विजु पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे  और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
यह जानकारी उनके परिवार से जुड़े लोगों ने दी। विजू फिल्म शोले में निभाए गए अपने आइकॉनिक कैरक्टर कालिया और उसके डायलॉग कितने आदमी थे ,  दो सरकार, सरदार मैंने आपका नमक खाया है,,,,की वजह से काफी लोकप्रिय हुए थे। इस रोल के लिए विजू को  मात्र ढाई हजार रुपए मिले थे।   इसके अलावा कॉमिडी फिल्म अंदाज अपना अपना में राबर्ट के किरदार में उनका डायलॉग गलती से मिस्टेक हो गया भी लोगों के बीच काफी पसंद किया गया।
फिल्मों में आने से पहले विजू अपना प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे।  विजू की भांजी और ऐक्ट्रेस भावना बलसावर ने बताया, उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब 6:55 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
 भावना ने आगे कहा,  वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे, इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। 
 हिंदी के साथ-साथ विजू खोटे ने मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया। उनकी उनकी पहली फिल्म मालक थी जो 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म को उनके पिता नंदू खोटे ने प्रोड्यूस किया था जो कि साइलेंट कॉमिडी के लिए मशहूर थे।   टीवी सीरियल जबान संभाल के, में भी उनकी भूमिका खूब पसंद की गई। 
 विजू की बहन शुभा खोटे भी मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेत्री हैं। उनकी आंटी दुर्गा खोटे और अंकल नयमपल्ली भी बॉलीवुड के मशहूर कलाकार थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर
विजु खोटे के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर विजु खोटे को याद किया। उन्होंने लिखा- विजु खोटे वर्षों से प्रिय मित्र रहे हैं।  हालांकि वे मुझसे उम्र में बड़े थे। जब मैं युवा था, तब हम उनकी बहन शोभा खोटे जी के साथ बाइक चलाया करते थे। यह हमारा जुनून था।  उन्होंने अमेरिकी फिल्मों के बारे में काफी जानकारी दी। हम आपको याद करेंगे -विजु कुट्टे आहे?

----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english